Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bhooth Bangla : अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का खौफनाक मोशन पोस्टर रिलीज, काला चश्मा और रुद्राक्ष की माला में दिखे एक्टर

Bhooth Bangla : अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का खौफनाक मोशन पोस्टर रिलीज, काला चश्मा और रुद्राक्ष की माला में दिखे एक्टर
X

Bhooth Bangla : मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी लगभग 16 साल बाद फिर से साथ काम कर रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Bhooth Bangla : जारी हुआ नया मोशन पोस्टर

मेकर्स ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें अक्षय कुमार एक डरावने सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। सिंहासन पर भूतों के डरावने चेहरे बने हुए हैं, जो फिल्म के हॉरर एंगल को दर्शाते हैं। पोस्टर में अक्षय कुमार रहस्यमयी और खौफनाक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

Bhooth Bangla : अक्षय कुमार का रहस्यमयी लुक

इस बार अक्षय कुमार का लुक बिल्कुल अलग और नया है। उन्होंने काले चश्मे के साथ गले और हाथों में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई है। वह एक हाथ से माला जपते हुए नजर आ रहे हैं। शर्टलेस लुक के साथ उन्होंने धोती या लुंगी जैसा पारंपरिक परिधान पहना है, जिससे उनका अवतार किसी तांत्रिक साधक जैसा दिख रहा है। यह किरदार उनके पिछले रोल से काफी अलग माना जा रहा है।

Bhooth Bangla : फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। इसमें वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और मिथिला पालकर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मिथिला पालकर फिल्म में अक्षय कुमार की बहन का किरदार निभा सकती हैं।

Bhooth Bangla : रिलीज डेट का ऐलान

मेकर्स ने कैप्शन में संकेत दिया है कि फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण होगी, जिससे दर्शकों को मनोरंजन का नया अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Bhooth Bangla : कहानी को लेकर सस्पेंस बरकरार

फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मोशन पोस्टर से साफ है कि यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी के अनोखे कॉम्बिनेशन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। अब फैंस बेसब्री से 10 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire