Create your Account
Bhojpuri Adda:"‘थप्पड़ मारा तो करियर खत्म हो जाता’, ब्रेकअप के बाद खेसारी लाल ने Ex गर्लफ्रेंड काजल राघवानी को किया Kiss, बोलीं...
- Rohit banchhor
- 04 Nov, 2024
Bhojpuri Adda:"‘थप्पड़ मारा तो करियर खत्म हो जाता’, ब्रेकअप के बाद खेसारी लाल ने Ex गर्लफ्रेंड काजल राघवानी को किया Kiss, बोलीं...
Bhojpuri Adda:"भोजपुरी सिनेमा की मशहूर जोड़ियों में निरहुआ-आम्रपाली दुबे, पवन सिंह-अक्षरा सिंह और काजल राघवानी-खेसारी लाल यादव जैसे नाम शामिल हैं। जहां पवन और अक्षरा की जोड़ी पहले ही टूट चुकी थी, वहीं काजल और खेसारी के बीच भी दो साल पहले विवाद शुरू हुआ, जो अब तक थमा नहीं है। इस विवाद के बाद दोनों ने एक साथ काम करना बंद कर दिया था। हालांकि, एक स्टेज शो में दोनों को साथ देखकर फैंस को लगा कि उनके बीच सुलह हो गई है, जहां काजल ने खेसारी के गाल पर किस किया था और पसीना पोंछा था। लेकिन हाल ही में काजल ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और स्पष्ट किया कि उनका पैचअप नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि वो केवल पब्लिक के लिए साथ नजर आए थे, इसमें कोई निजी भावना नहीं थी।
Bhojpuri Adda:"काजल ने कहा कि वो खेसारी से सच्चा प्यार करती थीं और उन्हें कभी भुला नहीं सकतीं, लेकिन खेसारी ने उनके बारे में जो नकारात्मक बातें फैलाईं, उससे वह नफरत करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने खेसारी के बारे में कभी गलत नहीं कहा और यह सब कुछ एक्टर ने ही शुरू किया है। काजल ने उदाहरण दिया कि बॉलीवुड सितारे भी ब्रेकअप के बाद काम के लिए साथ नजर आते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को काम से अलग रखते हैं।
Bhojpuri Adda:"किस विवाद पर बात करते हुए काजल ने बताया कि लोग उनसे पूछते हैं कि उन्होंने खेसारी को थप्पड़ क्यों नहीं मारा। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो उनका करियर खत्म हो जाता और वो काम नहीं कर पातीं। अंत में उन्होंने कहा कि उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई साल दिए हैं, और अगर वो इसे छोड़कर किसी और इंडस्ट्री में जाएंगी, तो उन्हें अपने करियर को फिर से स्थापित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
Bhojpuri Adda:"गौरतलब है कि काजल ने खेसारी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि खेसारी ने उन्हें शादी का झांसा दिया था और वो अपनी पत्नी को तलाक देने की बात करते थे। काजल ने दावा किया कि वो खेसारी के साथ 5 साल तक रिश्ते में रही थीं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
- 2. Saturday Horoscope: शनिदेव इन चार राशियों को देंगे जबरदस्त लाभ, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 3. Constable Suspended : डायल-112 के आरक्षक पर गिरी गाज, दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचने और अभद्र व्यवहार पर किया निलंबित
- 4. UK: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के आरोप, मंदिर समिति ने दिए जांच के आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

