Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

किसानों को सशक्त बनाने एआई से प्रशिक्षण देगा भोज विश्वविधालय

यहां तक उनके एआई के वीडियो तैयार कर दिए जाएंगे। भोज विवि उक्त प्रशिक्षण को एक पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर ले रहा है।

किसानों को सशक्त बनाने एआई से प्रशिक्षण देगा भोज विश्वविधालय
X

MP News : भोपाल। भोज मुक्त विश्वविद्यालय कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया (सैमका) के साथ मिलकर किसानों के लिए आर्टीफिशियल इंटेलीजेंश (एआई) का प्रशिक्षण देगा। किसान एआई की तकनीकों से सशक्त बनाए जाएंगे। इससे वह अपनी खेती और आजीविका में क्रांतिकारी बदलाव ला सकेंगे। एआई न केवल खेती के तरीकों को आधुनिक बनाएगी, बल्कि किसानों की आय में वृद्धि और सतत विकास को भी सुनिश्चित करेगी। भोज मुक्त विश्वविद्यालय प्रदेश के किसानों को एआई का प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रहा है।

MP News : इसके लिए सेमका द्वारा दिए जाने वाले स्टडी मटेरियल की विवि हिंदी में स्थानांतरित कराएगा,ताकि किसान एआई को आसानी से समझ सकें। हालांकि, इसके लिए सीहोर और शुजालपुर के करीब 500 किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके सकारात्मक रिजल्ट भी सामने आए हैं। इसलिए भोज विवि अपने सभी क्षेत्रीय केंद्रों पर किसानों को एआई तकनीक से लेस करने के लिए प्रशिक्षित करेगा। यहां तक उनके एआई के वीडियो तैयार कर दिए जाएंगे। भोज विवि उक्त प्रशिक्षण को एक पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर ले रहा है।

MP News : इसमें सफलता मिलने पर इससे क्षेत्रीय केंद्रों से अपने अध्ययन केंद्रों तक उतार दिया जाएगा। कृषि में एआई तकनीक पर सेमका ने काफी कार्य किया है इसलिए भोज विवि सेमका से मटेरियल लेकर आसान भाषा में तैयार कराएगा, जो किसानों को आसानी से समझ आ जाएं। इसके लिए बीज विवि जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से भी मदद लेगा, ताकि किसानों को बेहतर परिणाम मिल सके। भोज विवि से प्रशिक्षण लेकर किसान न केवल उत्पादकता बड़ा सकेंगे, बल्कि वे डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अपने उत्पादों को बेहतर कीमत पर बेच सकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire