Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bhilai Steel Plant Accident: भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा, मशीन से उछलकर करीब 15 फीट उछली दहकती पटरी, जानें फिर क्या हुआ

दहकती हुई रेल पटरी उछलकर केबिन की छत पर लटक गई. गर्म पटरी के रोलिंग टेबल से बाहर निकलने के कारण मशीनों को भी नुकसान पहुंचा है.

Bhilai Steel Plant Accident: भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा, मशीन से उछलकर करीब 15 फीट उछली दहकती पटरी, जानें फिर क्या हुआ
X
Bhilai Steel Plant Accident: भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है. यहां दहकती हुई रेल पटरी स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकल गई. बताया जा रहा है कि, दहकती रेल पटरी मशीन से उछलकर करीब 15 फीट की ऊंचाई फंस गई. इस घटना से इस्पात में हड़कम मच गया. दहकती हुई रेल पटरी केबिन पर जा लटकी, वहीँ केबिन में मौजूद कर्मचारियों की जान बाल बाल बची.
Bhilai Steel Plant Accident: बता दें, दहकती हुई रेल पटरी उछलकर केबिन की छत पर लटक गई. गर्म पटरी के रोलिंग टेबल से बाहर निकलने के कारण मशीनों को भी नुकसान पहुंचा है. हाइड्रोलिंक सिस्टम, हाइड्रोलिक हॉज पाइप भी जल गई. इस घटना के बाद रोलिंग बंद कर दिया गया है. घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई.

Bhilai Steel Plant Accident: सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. रेल पटरी को ठंडा किया जा रहा है. इसके बाद इसे काटकर पटरी को क्रेन से हटाया जाएगा. जिसके बाद ही स्टैंपिंग मशीन पर दोबारा काम शुरू हो जाएगा.



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire