Begin typing your search above and press enter to search.
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव अस्पताल में भर्ती, आज होगा ऑपरेशन

रायपुर: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, जो हाल ही में बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद थे, बीते 5 दिनों से राजधानी के DKS अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें हर्निया और हाइड्रोसील जैसी बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। विधायक यादव का ऑपरेशन आज किए जाने की तैयारी है।
ऑपरेशन से पहले उनकी मेडिकल फिटनेस जांच के लिए उन्हें दो दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था, जहां सभी जरुरी जांच की गईं। मेडिसिन विभाग से मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर्स ऑपरेशन करेंगे। बता दें कि 2024 में बलौदाबाजार में हुई हिंसा और आगजनी की घटना के दौरान विधायक यादव को हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में डाला गया था।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


