Bhilai–Atmanand School: आत्मानंद स्कूल में अजीब वाकया, चीखने-चिल्लाने लगीं छात्राएं, बेहोश हुईं, 3 दिन में 8 केस, काउंसलिंग के लिए पहुंची साइकोलॉजिकल टीम
- Pradeep Sharma
- 14 Jul, 2026
Bhilai–Atmanand School: भिलाई। खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पिछले तीन दिनों के दौरान कक्षा 9वीं-ए की आठ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है।
Bhilai–Atmanand School: भिलाई। खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पिछले तीन दिनों के दौरान कक्षा 9वीं-ए की आठ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। छात्राओं में चीखने-चिल्लाने, हाथ-पैर अकड़ने, बेहोश होने और बोलने में दिक्कत जैसी स्थिति देखी गई।
Bhilai–Atmanand School: सभी छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद उनकी हालत सामान्य हो गई। डॉक्टरों की जांच में किसी प्रकार की गंभीर शारीरिक समस्या सामने नहीं आई है। मामले को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है और छात्राओं की काउंसलिंग के लिए साइकोलॉजिकल टीम को बुलाया गया है।
Bhilai–Atmanand School: स्कूल की प्राचार्य सुनीता दीवान ने बताया कि पहली घटना 9 जुलाई को शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच हुई। एक छात्रा को अचानक चक्कर आने पर उसे स्टाफ रूम ले जाया गया। कुछ देर बाद दूसरी छात्रा जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। दोनों के परिजनों को सूचना देकर घर भेजा गया।
Bhilai–Atmanand School: इसी दौरान तीन अन्य छात्राएं भी कक्षा में बेहोश हो गईं। उनके हाथ-पैर अकड़ गए, आंखों से आंसू आने लगे और उन्हें बोलने में भी परेशानी होने लगी। पहले 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन समय लगने की जानकारी मिलने पर छात्राओं को ऑटो से शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां करीब डेढ़ घंटे बाद सभी छात्राएं सामान्य हो गईं।
Bhilai–Atmanand School: प्राचार्य के अनुसार, पहले दिन कुल पांच छात्राएं प्रभावित हुई थीं। इसके बाद 11 जुलाई को दो और छात्राओं की तबीयत इसी तरह बिगड़ी। इनमें से एक को अस्पताल ले जाया गया, जबकि दूसरी कुछ देर बाद स्कूल में ही सामान्य हो गई। बाद में एक अन्य छात्रा के साथ भी ऐसी ही घटना हुई, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां भी कुछ समय बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गई।
Bhilai–Atmanand School: स्कूल प्रबंधन के अनुसार अब तक इस तरह की घटनाएं केवल डे-शिफ्ट में अध्ययनरत कक्षा 9वीं-ए की छात्राओं में ही सामने आई हैं। सुबह की शिफ्ट के विद्यार्थियों या किसी शिक्षक में ऐसी कोई समस्या नहीं देखी गई है।
Bhilai–Atmanand School: प्राचार्य ने बताया कि सभी छात्राओं की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आई है। शुरुआती तौर पर मामला मनोवैज्ञानिक कारणों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पूरे मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है। उनके निर्देश पर छात्राओं की काउंसलिंग कराई जा रही है।
Bhilai–Atmanand School: एहतियात के तौर पर स्कूल प्रबंधन ने कक्षा 9वीं-ए का कमरा बदल दिया है। शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक में छात्राओं के अभिभावकों से चर्चा की गई। इस दौरान अभिभावकों और परिजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।

