Create your Account
दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ को फतह कर भोपाल लौटी भावना डेहरिया का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की मशहूर पर्वतारोही और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भावना डेहरिया का अर्जेंटीना से लौटने पर भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। हालही में उन्होंने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकोंकागुआ (6,961 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण कर झंडा फहरा कर भारत का नाम रोशन किया।
MP News : भावना मध्यप्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही हैं, जिन्होंने सात महाद्वीपों के सबसे ऊँचे शिखरों को फतह करने के अभियान में यह पांचवीं कठिन चोटी सफलतापूर्वक पार की। उन्होंने हमेशा बेटियों को आगे बढ़ाने और महिलाओं को पर्वतारोहण व साहसिक खेलों में प्रोत्साहित करने का संदेश दिया है। भावना ने अपनी इस सफलता को देश के युवाओं और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित किया।
MP News : उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य भारत में पर्वतारोहण और साहसिक खेलों को बढ़ावा देना है।भावना के स्वागत के लिए खेल प्रेमी, युवा, परिजन और प्रशंसकों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। उनके इस ऐतिहासिक सफर पर उन्हें सम्मानित किया गया और ढेरों शुभकामनाएं दी गईं।भावना की यह ऐतिहासिक उपलब्धि छिंदवाड़ा, भोपाल और पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। पूरा प्रदेश इस गौरवशाली क्षण का उत्सव मना रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
- 2. CG News : 'शादी करेंगे' कहकर बुजुर्ग से ठगे 9.50 लाख, पुलिस ने ओडिशा के अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का किया पर्दाफाश
- 3. मेक्सिको की जीत का जश्न मातम में बदला, दम घुटने से दो लोगों की मौत
- 4. UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

