Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

'भाबीजी घर पर हैं' के लेखक मनोज संतोषी का निधन, अलीगढ़ से होकर जाएगी अंतिम यात्रा

Vpb
भाबीजी घर पर हैं के लेखक मनोज संतोषी का निधन, अलीगढ़ से होकर जाएगी अंतिम यात्रा
X

मुंबई: मशहूर लेखक मनोज संतोषी, जिन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं', 'हप्पू की उलटन-पलटन' जैसे सीरियलों से दर्शकों को हंसाया, अब दुनिया को अलविदा कह गए। उनका निधन 23 मार्च 2025 को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में लिवर की बीमारी से हुआ। उनका पार्थिव शरीर हैदराबाद से बुलंदशहर के रामघाट ले जाया जाएगा, जो आज रात अलीगढ़ से होकर गुजरेगा। यह उनकी अंतिम यात्रा होगी।

1976 में बुलंदशहर के रामघाट में जन्मे मनोज ने जरगवां के इंटर कॉलेज से पढ़ाई की। गायक बनने का सपना लेकर वह मुंबई गए, जहां एक लेखक से मुलाकात ने उनकी जिंदगी बदल दी। अलीगढ़ से उनका गहरा नाता था। वहां की कचौड़ी और जलेबी के शौकीन मनोज ने 'भाबीजी घर पर हैं' में अलीगढ़ के सुमित सराफ और संजय माहेश्वरी को अभिनय का मौका दिया। दो साल पहले, 10 मार्च 2023 को वह अलीगढ़ आए और संजय माहेश्वरी के साथ रेलवे रोड पर कचौड़ी का लुत्फ उठाया।

खेलों से भी उनका लगाव था। 18 फरवरी 2022 को अलीगढ़ में प्रो कबड्डी लीग के लोगो अनावरण के दौरान उन्होंने कहा था कि खेल मनोरंजन से बढ़कर भारतीय सभ्यता और मानवता की पाठशाला है। ऐसी प्रतियोगिताएं 'फिट इंडिया' और 'खेलो इंडिया' को मजबूत करेंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire