Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Bengaluru Murder Case : महालक्ष्मी की हत्यारें का फांसी पर लटका मिला शव, डायरी ने खोल दिया गहरा राज, इस वजह से कातिल ने किए शव के 59 टुकड़े...
हत्यारे ने नोट में यह भी लिखा कि वह उसके घर गया था और उसकी 3 सितंबर को हत्या कर दी।

Bengaluru Murder Case : बेंगलुरु। बेंगलुरू में महालक्ष्मी हत्याकांड मामले में अहम सुराग सामने आए हैं। कातिल ने महालक्ष्मी की हत्या करके उसके शव के 59 टुकड़े किए थे। इसके बाद उसने खुद को भी खत्म कर लिया। बुधवार को ओडिशा के एक गांव में कातिल का पेड़ से लटका शव मिला है। हत्यारे ने मरते-मरते हत्या की पूरी गुत्थी खोल दी है। उसने सुसाइड नोट में यह माना कि उसने ही महालक्ष्मी को मार डाला था। हत्यारे ने अपने नोट में कहा था कि कातिल के सुसाइड नोट से खुलासा हुआ कि महालक्ष्मी के व्यवहार से तंग आ गया था, ऐसे में उसे 59 टुकड़ों में काटा था और उसे फ्रीज में रखा।
Bengaluru Murder Case : पुलिस के अनुसार, हत्यारे ने अपने नोट में साफ लिखा कि उसने इस हत्या को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि वह उसके व्यवहार से तंग आ चुका था। पुलिस को हत्यारे का नोट मिल चुका है। इस नोट में घटना को लेकर पूरा ब्योरा दिया है। सूत्रों के अनुसार, सुसाइड नोट उसकी डायरी में लिखा गया था। उसने साफ-साफ लिखा कि मैंने 3 सितंबर को अपनी प्रेमिका महालक्ष्मी की हत्या कर दी है।
Bengaluru Murder Case: हत्यारे ने नोट में यह भी लिखा कि वह उसके घर गया था और उसकी 3 सितंबर को हत्या कर दी। उसने कहा था, मैं उसके व्यवहार से बेहद तंग आ गया था। उससे अक्सर झगड़ा हुआ करता था। महालक्ष्मी ने उस पर हमला भी किया था। उसके व्यवहार से गुस्सा होकर उसने हत्या को अंजाम दिया था। डायरी में उसने लिखा कि हत्या करने के बाद मैंने उसके शरीर के 59 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया।
Bengaluru Murder Case: मुक्ति रंजन हत्या के बाद से लापता था। कर्नाटक पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी और चार टीमें ओडिशा भेज दी गई।. संदिग्ध हत्यारा एक सितंबर से काम पर नहीं आ रहा था। महालक्ष्मी का काम अंतिम दिन एक सितंबर को ही देखा गया। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध हत्यारा टीम का हेड था। यहीं पर महालक्ष्मी भी थी। यह मामला तब सामने आया कि जब पड़ोसियों को महालक्ष्मी के घर से दुर्गंध आई, तब सूचना उसके परिजनों को मिली।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


