Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट, बहरामपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे अधीर रंजन चौधरी, देखें लिस्ट...ममता बनर्जी के खिलाफ कौन

वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Bengal Election 2026:  बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट, बहरामपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे अधीर रंजन चौधरी, देखें लिस्ट...ममता बनर्जी के खिलाफ कौन
X

Bengal Election 2026: नई दिल्ली/कोलकाता। Congress Candidate List Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए रविवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर सीट से प्रदीप प्रसाद को उतारा है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा, पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 294 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है और पार्टी ने एक ही बार में 284 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

लिस्ट में यह नाम भी शामिल-

कांग्रेस ने दार्जिलिंग से माधव राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दमदम से सुष्मिता बिस्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतांडी को भी मैदान में उतारा है। पार्टी मुर्शिदाबाद व मालदा जैसे अपने पारंपरिक गढ़ों पर खास फोकस कर रही है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को उनके पारंपरिक बहरामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire