Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Benefits Of Dates : सूखा छुहारा हर बीमारी के लिए रामबाण, रोजना इसके सेवन से बचेंगे महंगी दवाइयों का खर्चा...

Benefits Of Dates : हेल्थ डेस्क। छुहारा एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो पोषक तत्वों का भंडार है।

Benefits Of Dates : सूखा छुहारा हर बीमारी के लिए रामबाण, रोजना इसके सेवन से बचेंगे महंगी दवाइयों का खर्चा...
X
Benefits Of Dates : हेल्थ डेस्क। छुहारा एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो पोषक तत्वों का भंडार है। यह कमजोरी को आपके शरीर से बाहर निकाल देता है और अंग-अंग में ताकत भर देता है। इस ड्राई फ्रूट को गंभीर से गंभीर बीमारियों में बेहद उपयोगी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे सेहत के लिए वरदान से कम नहीं मानते। तो आइए जानें इसके बारे में।

Benefits Of Dates : दिल के लिए अच्छा-
सूखे छुहारे में फैट कम होता है और कोलेस्ट्रॉल भी काफी कम होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन में लो डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन या खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। सोडियम की मात्रा कम और पोटेशियम की मात्रा अधिक होने से ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल में रहता है, जो दिल के लिए काफी अच्छा है।

Benefits Of Dates : पाचन और मोटापा के लिए रामबाण-
सूखे छुहारे में एंटी-ऑक्सीडेटिव गुण होते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। हर रोज खाली पेट खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर डाइजेस्टिव जूस के स्राव और खाने के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह है कि प्रतिदिन 2-3 से अधिक सूखे खजूर न खाएं।

Benefits Of Dates : कब्ज से राहत-
कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को सूखे छुहारे खाने की सलाह दी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में आहार फाइबर होता है और यह प्राकृतिक रेचक के रूप में काम करता है।

Benefits Of Dates : हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद-
सूखे छुहारे कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण है।

Benefits Of Dates : ऊर्जा बढ़ाने वाला-
सूखे छुहारे में प्राकृतिक ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है, जो तुरंत एनर्जी बढ़ाने के लिए एक बढ़िया स्नैकिंग ऑप्शन है।

Benefits Of Dates : त्वचा के लिए वरदान-
सूखे छुहारे में विटामिन बी5 या पैंटोथेनिक एसिड प्राकृतिक रूप से पाया जाता है, जो स्किन सेल्स के लिए बेहद फायदेमंद है और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान की मरम्मत करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवां बनाए रखते हैं और पोषण देकर बनावट में सुधार करते हैं।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire