Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Benefits of cranberry : मानसून में सेहत के लिए बेहतरीन है ये फल, आइए जानें इसके सेवन से होते क्या-क्या लाभ...

Benefits of cranberry : डेस्क न्यूज। मानसून के मौसम में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए करौंदा एक आदर्श फल है।

Benefits of cranberry : मानसून में सेहत के लिए बेहतरीन है ये फल, आइए जानें इसके सेवन से होते क्या-क्या लाभ...
X
Benefits of cranberry : डेस्क न्यूज। मानसून के मौसम में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए करौंदा एक आदर्श फल है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। करौंदा, जो बेर से छोटे आकार का और लाल, हरा या सफेद रंग का होता है, खाने में खट्टा और तीखा होता है। तो आइए जानें करौंदा खाने से कौन-कौन से लाभ होते हैं और इसे कैसे शामिल करें अपनी डाइट में।


Benefits of cranberry :
इम्यूनिटी मजबूत करता है- मानसून में वायरल और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। करौंदा विटामिन सी, विटामिन बी और आयरन से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और सीजनल बीमारियों से बचाता है।

पाचन में सुधार लाता है- बारिश के मौसम में पाचन तंत्र धीमा हो सकता है। करौंदा में पेक्टिन नामक सोल्यूबल फाइबर होता है जो पाचन को सुधारता है और पेट को स्वस्थ रखता है।


Benefits of cranberry :
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है- करौंदा में मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन सी और आयरन हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी होते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है और सूजन को भी कम करता है।

स्ट्रेस घटाता है- करौंदा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो स्किन समस्याओं और तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। इसमें मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है।


Benefits of cranberry : करौंदा खाने का तरीका- छौंक कर खाएंरू करौंदा को तेल और जीरा-हींग के साथ छौंक सकते हैं। इसके लिए पैन में तेल गर्म करें, इसमें कटी प्याज, हरी मिर्च और साबुत करौंदा डालें। ऊपर से हल्दी और नमक डालकर ढक दें। मुलायम होने पर गैस बंद कर दें। इसे अचार या चटनी की जगह साइड डिश के रूप में खा सकते हैं।

लौंजी और अचार- कौंदा की लौंजी और अचार भी बनाकर खा सकते हैं, जो एक स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प होता है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire