Breaking News
:

Ben Stokes Injury : बेन स्टोक्स को लगी चोट : चेहरे की हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो

Ben Stokes Injury

Ben Stokes Injury : लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स खेल के मैदान से हटकर इस समय अपनी चोट के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्थिति का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें चेहरे पर गंभीर चोट लगी है, जिसमें उनकी आंख बाल-बाल बची।


Ben Stokes Injury : स्टोक्स के चेहरे पर आंख के नीचे गहरा काला निशान और गाल के पास लाल चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। नाक के नीचे भी चोट का असर स्पष्ट है। स्टोक्स ने अपनी स्टोरी में क्रिकेट बॉल की भी तस्वीर साझा की, जिससे लग रहा है कि चोट गेंद से लगी है। अगर गेंद थोड़ी ऊपर जाती तो उनका क्रिकेट करियर भी खतरे में पड़ सकता था।


Ben Stokes Injury : बेन स्टोक्स पहले भी कई बार गंभीर इंजरी झेल चुके हैं। 2014 में उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे के दौरान 0 पर आउट होने के बाद लॉकर पर गुस्से में मुक्का मारकर दाएं हाथ की कलाई तोड़ दी थी और 3 महीने तक मैदान से दूर रहे।


Ben Stokes Injury : साल 2021 में उन्हें उंगली की चोट लगी और मानसिक दबाव के चलते उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया। 2023-24 में द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान लेफ्ट हैमस्ट्रिंग टियर हुआ, जिसे 2025 में दोबारा झेलना पड़ा और सर्जरी के बाद तीन महीने तक बाहर रहे। इसके अलावा 2025 में कंधे पर भी गंभीर चोट लगी थी, जिससे वे भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट में नहीं खेल पाए।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us