Create your Account
मासूम को किडनैप कर ले गई भीख मांगने वाली महिला, पुलिस ने 12 घंटे में ढूंढ निकाला...
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में अब मासूम बच्चे भी सुरक्षित नहीं है। इसकी ताजा बानगी सामने आई मंगलवारा थाना इलाके में, जहां भीख मांगने वाली महिला ने 2 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने 12 घंटों में मासूम बच्चे को बरामद कर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि बच्चे का अपहरण करने वाली आरोपी महिला भिखारी है। उसने अपहरण से कई दिन पहले से बच्चे की रेकी करनी शुरु कर दी थी।
MP News : बताया जा रहा है कि मंगलवारा थाना क्षेत्र की एक महिला ने शनिवार को थाने में शिकायत की थी कि उसका बच्चा शुक्रवार से लापता है। जिसके बाद पुलिस ने शहर के 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी महिला शाहिदा बी से मासूम को 12 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया। महिला ने जहांगीराबाद क्षेत्र में बच्चे को छिपा रखा था। अब पुलिस मानव तस्करी के एंगल से भी मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं, पुलिस को शक है शहर में पूरा गिरोह है जो मासूम बच्चों के अपहरण की वारदातें अंजाम दे रहा है। आरोपी महिला की पहचान शाहिदा बी के नाम से हुई है।
MP News : आरोपी महिला शहर के ही श्यामला हिल्स इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। मासूम का अपहरण 22 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे हुआ था। 23 नवंबर की रात को बच्चे की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस में मामला दर्ज कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महज 12 घंटों के भीतर ही अपहरण की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
- 2. WhatsApp के Username फीचर से बढ़ेगी धोखाधड़ी! सरकार ने मांगा जवाब
- 3. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
- 4. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

