Top
Begin typing your search above and press enter to search.

दिल्ली चुनाव से पहले पीएम मोदी ने आप सरकार पर साधा निशाना, कहा - मैं भी शीश महल बना सकता था, लेकिन....

दिल्ली चुनाव से पहले पीएम मोदी ने आप सरकार पर साधा निशाना, कहा - मैं भी शीश महल बना सकता था, लेकिन....
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना प्रमुख थी। पीएम मोदी ने लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां सौंपी और उनसे बातचीत की। प्रधानमंत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) पर कड़ा हमला किया।

उन्होंने कहा कि 'आप-दा' सरकार आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दे रही है, जिससे दिल्लीवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली "आप-दा" से घिरी हुई है, और यह सरकार विकास के नाम पर सिर्फ घोटाले कर रही है। पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि उन्होंने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया, लेकिन चार करोड़ से ज्यादा गरीबों को घर दिलवाए। उन्होंने वादा किया कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले हर व्यक्ति को जल्द पक्का घर मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि, देश जानता है कि मोदी ने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया है। लेकिन बीते 10 वर्षों में चार करोड़ से अधिक गरीबों को घर देकर उनका सपना पूरा किया है। मैं भी कोई शीश महल बना सकता था, लेकिन मेरे लिए तो मेरे देशवासियों को पक्का घर मिले यही एक सपना था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire