Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: बॉयफ्रेंड के चक्कर में सहेलियों ने की दोस्त की पिटाई, सोने के गहने और नकदी लूटी

CG News: बॉयफ्रेंड के चक्कर में सहेलियों ने की दोस्त की पिटाई, सोने के गहने और नकदी लूटी
X

CG News: रायपुर: खम्हारडीह थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें छह लड़कियों ने मिलकर अपनी ही सहेली रहनुमा नाजिर पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद एक युवक को लेकर शुरू हुआ। रहनुमा, जो कि एक फैशन डिजाइनर है और भावना नगर में किराये के मकान में रहती है, पर यह हमला 3 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे हुआ।

CG News: FIR के अनुसार, कोमल नाम की एक लड़की ने पहले रहनुमा को फोन कर मिलने की बात कही। इसी दौरान रहनुमा नहाने के लिए बाथरूम गई थी। तभी कोमल के साथ अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू और रानी उसके घर में घुस गईं। इन लड़कियों के पास चाकू था। उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर रहनुमा को बाल पकड़कर बाहर घसीटा और बेरहमी से पीटा।

CG News: हमले के दौरान लड़कियों ने घर में तोड़फोड़ की, रहनुमा की सोने की चेन, पांच अंगूठियां और 30 हजार रुपये नकद लूट लिए। साथ ही उसका आईफोन भी तोड़ डाला।

CG News: घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि एशियन न्यूज़ और न्यूज़ प्लस 21 इसकी पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी एंगल से जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire