Begin typing your search above and press enter to search.
मरवाही में भालू का आतंक, 24 घंटे में भालू के हमले से 2 की मौत, 5 घायल
मरवाही में भालू का आतंक एक बार फिर से देखने को मिला है, जहां 24 घंटे में 2 लोगों की मौत और 5 लोग घायल हुए हैं। यह घटनाएं बेलझिरिया, करगी कला और खुरपा गांवों में हुई हैं।

मरवाही: भालू लैंड मरवाही में एक बार फिर भालू का आतंक सामने आया है। यहां 24 घंटे में भालू के हमले से 2 की मौत हो गई, तो वही 5 लोग घायल हुए हैं। मामला मरवाही रेंज के अलग अलग गांव का है, जहां बेलझिरिया, करगी कला व खुरपा में भालू के हमले के अलग अलग मामलों में 5 घायल व 2 की मौत हुई है।
ग्राम बेलझिरिया में बिहान लाल केवट की 13 वर्षीय बच्ची विद्या केवट अपने घर से खेत की ओर बकरी चराने गई थी। इस दौरान शुक्रवार शाम को बच्ची का सामना भालू से हो गया और भालू ने उस के ऊपर प्राण घातक हमला करते हुए चेहरे और पीठ को बुरी तरह से नोंच दिया। इस हमले से बच्ची मौके पर मौत हो गई, वही 13 वर्षीय मासूम को मौत की नींद सुलाने के बाद एक बार फिर शनिवार सुबह बेलझिरिया में उसी आक्रमक भालू के द्वारा तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया।
जिसमे एक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई तो दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं करगीकला में जंगल की ओर गए दो लोगो पर भालू ने हमला किया जिसमे एक घायल व एक की हालत गंभीर बताई जा रही। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेलझिरिया निवासी चरणसिंह खेरवार, रामकुमार, सुक्कुल प्रसाद, सभी सुबह मशरूम बिनने घर के पास रतनजोत प्लॉट में गए थे तभी भालू ने उनपर हमला कर दिया।
जिससे सुक्कूल प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को 108 की मदद से मरवाही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। वही करगी कला निवासी सेवक लाल यादव, सेमलाल गोंड जो की आज सुबह खेत देखने गए थे उनके ऊपर भी जंगली भालू ने आक्रमण कर घायल कर दिया। उन्हें भी डायल 108 से मरवाही अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


