Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bear Attack : महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी...

अचानक जंगल से निकले भालू ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

Bear Attack : महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी...
X

Bear Attack : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल के बरवासन गांव में रविवार को एक भालू ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस समय हुई जब पर्वतिया बाई 45 वर्ष अपने घर के पास बाड़ी में काम कर रही थी। अचानक जंगल से निकले भालू ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

Bear Attack : जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे पर्वतिया बाई अपनी बाड़ी में सब्जियां उखाड़ रही थी। तभी एक भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू ने उनके सिर, हाथ और पीठ पर गहरे जख्म किए। पर्वतिया की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े और शोर मचाकर भालू को जंगल की ओर खदेड़ दिया। ग्रामीणों की तत्परता से पर्वतिया की जान बच गई, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई।

Bear Attack : वन विभाग की टीम ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से पर्वतिया को गौरेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, पर्वतिया के सिर और पीठ पर गहरे घाव हैं, और उनका इलाज गहन देखरेख में चल रहा है। मरवाही वन मंडल के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि पर्वतिया बाई को तत्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire