Begin typing your search above and press enter to search.
Bear Attack: मरवाही वनमंडल क्षेत्र में भालुओं का आतंक, किसानों पर प्राणघातक हमला, एक की मौत
इस घटना के बाद सिवनी गांव और आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।

Bear Attack: पेंड्रा। मरवाही वनमंडल क्षेत्र में भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाली अमावस्या त्यौहार मनाने के लिए खेत गए तीन किसानों पर भालुओं ने प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Bear Attack: घटना मरवाही वनमंडल क्षेत्र के सिवनी गांव की है, जहां खेत में काम कर रहे छबिलाल पर भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। भालुओं के हमले में छबिलाल की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर, पैर, और सीने में गम्भीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया है।
ग्रामीणों में दहशत
Bear Attack: इस घटना के बाद सिवनी गांव और आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की अपील की है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और भालुओं के आतंक से निपटने के लिए रणनीति बना रहे हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


