BCCI Secretary Devjit Saikia: भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कही ये बड़ी बात...
BCCI Secretary Devjit Saikia: नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया है। सेमीफाइनल की राह अब पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है और प्लेइंग इलेवन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
BCCI Secretary Devjit Saikia: देवजीत सैकिया ने जताया भरोसा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने हार के बाद टीम का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि भारतीय टीम जल्द ही वापसी करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली है, लेकिन टीम मजबूत है और जल्द वापसी करेगी। उनके इस संदेश को खिलाड़ियों के आत्मविश्वास के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
BCCI Secretary Devjit Saikia: सेमीफाइनल के लिए अगली दो जीत जरूरी
सुपर-8 चरण में भारत को अभी जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मुकाबले खेलने हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को इन दोनों मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि यह चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में मजबूत प्रदर्शन कर चुकी हैं।
BCCI Secretary Devjit Saikia: मुकाबले का हाल
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। 76 रनों की यह हार टी20 विश्व कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार मानी जा रही है।
BCCI Secretary Devjit Saikia: बल्लेबाजों का खराब फॉर्म बना चिंता
भारतीय टीम की हार का मुख्य कारण शीर्ष क्रम और मध्यक्रम का खराब प्रदर्शन रहा। अभिषेक शर्मा लगातार फ्लॉप रहे हैं। तीन मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद इस मैच में उन्होंने 15 रन बनाए, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। तिलक वर्मा भी पिछले कुछ मैचों से संघर्ष कर रहे हैं और बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में बदलाव की मांग तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आगामी मैचों में संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है और टीम संयोजन में बदलाव संभव है।

