Top
Begin typing your search above and press enter to search.

BCCI ने गौतम गंभीर के चहेते को कोचिंग स्टाफ से निकाला, फील्डिंग कोच पर भी गिरी गाज, जानिए क्या है वजह

BCCI ने गौतम गंभीर के चहेते को कोचिंग स्टाफ से निकाला, फील्डिंग कोच पर भी गिरी गाज, जानिए क्या है वजह
X

BCCI: नई दिल्ली: बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत की हार के बाद बड़ा फैसला लिया है। फील्डिंग कोच टी. दिलीप, असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई और एक मसाज स्टाफ को कोचिंग स्टाफ से हटा दिया गया है। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


BCCI:
अभिषेक नायर को आठ महीने पहले गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने पर असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया था। गंभीर, जो पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर थे, ने अपने सहयोगियों अभिषेक, रेयान टेन डेशकाटे और मोर्ने मोर्कल को टीम से जोड़ा था। टी. दिलीप राहुल द्रविड़ के समय से फील्डिंग कोच थे। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद कोचिंग स्टाफ पर सवाल उठे।


BCCI:
बीसीसीआई ने पहले एनसीए और भारत-ए के कोच सितांशु कोटक को सीमित ओवर क्रिकेट के लिए बैटिंग कोच बनाया था, जिसके बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती। अब अभिषेक, दिलीप और सोहम को हटाया गया है, जबकि रेयान और मोर्कल अपने पद पर बने रहेंगे। रेयान टेन डेशकाटे अस्थाई रूप से फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। सोहम की जगह दक्षिण अफ्रीका के ट्रेनर एड्रियन ले रॉक्स, जो आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ हैं, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच होंगे।


BCCI:
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जो लीड्स, बर्मिंघम, लंदन, मैनचेस्टर और केनिंग्टन ओवल में होगी। बीसीसीआई नए सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति जल्द कर सकता है।

https://www.bcci.tv/


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire