Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

BCCI Domestic Cricket Schedule: बीसीसीआई ने घोषित किया 2025-26 घरेलू क्रिकेट का शेड्यूल, रणजी ट्रॉफी में बड़े बदलाव, जानें कब से होंगे शुरू

BCCI Domestic Cricket Schedule: बीसीसीआई ने घोषित किया 2025-26 घरेलू क्रिकेट का शेड्यूल, रणजी ट्रॉफी में बड़े बदलाव, जानें कब से होंगे शुरू
X

BCCI Domestic Cricket Schedule: मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सत्र के घरेलू टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीजन की शुरुआत 28 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ होगी, जो 15 सितंबर तक चलेगी। इस बार दलीप ट्रॉफी और सीनियर महिला चैलेंजर टूर्नामेंट छह जोनल टीमों के बीच खेला जाएगा।

बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की बैठक में शेड्यूल के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दलीप ट्रॉफी के बाद 1 से 5 अक्टूबर तक नागपुर में ईरानी कप होगा। इसके बाद रणजी ट्रॉफी 15 अक्टूबर से शुरू होगी, जो दो चरणों (15 अक्टूबर-19 नवंबर और 22 जनवरी-1 फरवरी) में खेली जाएगी। नॉकआउट मुकाबले 6 से 28 फरवरी तक होंगे।


रणजी ट्रॉफी में बदलाव:

इस बार केवल एक टीम को एलीट से प्लेट ग्रुप में रेलीगेट और एक को प्रमोट किया जाएगा। एलीट ग्रुप्स में टीमें इस प्रकार हैं:

एलीट ए: तमिलनाडु, बड़ौदा, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र, नागालैंड, विदर्भ

एलीट बी: सौराष्ट्र, चंडीगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, गोवा

एलीट सी: गुजरात, हरियाणा, सेना, बंगाल, रेलवे, त्रिपुरा, उत्तराखंड, असम

एलीट डी: मुंबई, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हैदराबाद, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी

प्लेट: मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल, बिहार



टी20 और वनडे फॉर्मेट में नया नियम:

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (26 नवंबर-18 दिसंबर) और विजय हजारे ट्रॉफी में प्लेट डिवीजन फिर से शामिल होगा। शीर्ष टीमें सुपर लीग राउंड में तीन अतिरिक्त मैच खेलेंगी, और फाइनल ग्रुप ए व बी की टॉप टीमों के बीच होगा। ग्रुप स्टेज में बराबरी पर नेट रन रेट निर्णायक होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire