Top
Begin typing your search above and press enter to search.

एमपी में उपचुनाव का रण: बुधनी में 20 और विजयपुर में 11 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत

एमपी में उपचुनाव का रण: बुधनी में 20 और विजयपुर में 11 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत
X
भोपाल। मध्य प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत सीट रही बुधनी और विजयपुर में 13 नवंबर को मतदान होगा। दोनों ही सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। दोनों सीटों पर बीजेपी कांग्रेस अन्य और निर्दलीयों को मिलाकर 31 उम्मीदवार मैदान में है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार बुधनी विधानसभा में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं बीजेपी पर कांग्रेस का मिलाकर करीब 20 उम्मीदवार उपचुनाव के रण में है तो वही विजयपुर में 11 उम्मीदवार अपने भाग्य को आजमाने के लिए मैदान में उतरे हैं। 23 नवंबर को यहां मतगणना होगी। इन दोनों ही क्षेत्रों में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है।विजयपुर में 327 मतदान केंद्र और बुधनी में 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आपको बता दे कि बुधनी में 23 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल किया था। नाम वापसी के अंतिम दिन तीन लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया है।

अब 20 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से भाजपा के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच सीधी टक्कर है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 76 हजार 591 मतदाता, जिसमें 1,33,280 महिलाएं और 1,43,111 पुरुष हैं। वहीं 06 थर्ड जेंडर और 194 सर्विस वोटर्स हैं। वही विजयपुर में 11 प्रत्याशी मैदान में है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के विरोध में निर्दलीय नामांकन भरने वाले बैजनाथ कुशवाह भी मैदान में कूद पड़े थे, हालांकि पार्टी ने उन्हें मना लिया। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होने वाला है।

कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा का मुकाबला भाजपा के मंत्री रामनिवास रावत से हो रहा है। रावत कुछ समय पहले ही कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। और वे इसी सीट से विधायक भी थे। उनके इस्तीफे के कारण ही यह उपचुनाव हो रहा है। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 54 हजार 750 वोटर हैं, जिनमें 1,21,001 महिलाएं और 1,33,554 पुरुष हैं। दो थर्ड जेंडर और 103 सर्विस वोटर्स हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire