Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बस्तर ओलंपिक का आयोजन 10 दिसंबर को, 1.65 लाख युवा प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन

बस्तर ओलंपिक का आयोजन 10 दिसंबर को, 1.65 लाख युवा प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन
X
रायपुर। बस्तर की धरती पर खेल का महाकुंभ, बस्तर ओलंपिक, 10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। गृह विभाग और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस आयोजन में संभाग स्तरीय विजेता 'बस्तर की यूथ आइकॉन' के रूप में सम्मानित किए जाएंगे।

दिव्यांग और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी विशेष स्पर्धाएं
इस बार का बस्तर ओलंपिक खास है, क्योंकि इसमें नक्सली हिंसा में दिव्यांग हुए व्यक्तियों और आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों के लिए भी खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। यह कदम खेल के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और पुनर्वास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनोखी पहल है।

बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन
बस्तर ओलंपिक में युवाओं की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिल रही है। इस आयोजन के लिए अब तक 1,65,000 युवा प्रतिभागियों ने पंजीयन करा लिया है।

400 मीटर दौड़ से लेकर डिस्कस थ्रो तक
बस्तर ओलंपिक में कई रोमांचक खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, और डिस्कस थ्रो शामिल हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire