Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bastar Naxal Paparao Surrender: बस्तर के आखिरी टॉप नक्सली कमांडर पापाराव का सरेंडर, कुटरू थाना में 18 साथियों संग डाले हथियार, ​कड़ी सुरक्षा में जगदलपुर रवाना

Bastar Naxal Paparao Surrender

Bastar Naxal Paparao Surrender: बस्तर के आखिरी टॉप नक्सली कमांडर पापाराव का सरेंडर, कुटरू थाना में 18 साथियों संग डाले हथियार, ​कड़ी सुरक्षा में जगदलपुर रवाना
X

Bastar Naxal Paparao Surrender: रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में एक्टिव बड़े कैडर के टॉप नक्सली कमांडर पापाराव ने मंगलवार को कुटरू थाने में सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया है। पापाराव अपने साथियों के साथ AK-47 समेत अन्य हथियार लेकर बीजापुर जिले के कुटरू थाने पहुंचा। यहां से बस सभी को लेकर जगदलपुर के लिए रवाना हुई।

पापाराव उर्फ मंगू (56) ये छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में DKSZCM मेंबर है। साथ ही पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य है। अपने पास AK-47 राइफल रखता है। बस्तर के जल-जंगल जमीन से वाकिफ है इसलिए कई बार पुलिस की गोलियों से बचकर भाग निकला था।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी दी है कि कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें नक्सली पापा राव भी शामिल हैं। इनमें 10 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। 8 AK-47, 1 SLR, 1 INSAS सहित अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने लिए 31 मार्च तक डेडलाइन तय की है, उससे पहले आज पापा राव सहित 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।



नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी लगभग खत्म

पापाराव के सरेंडर से नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी लगभग खत्म है। देवा के सरेंडर करने के बाद अब पापाराव ही एक मात्र ऐसा नक्सली बचा था, जो फाइटर है। बाकी बचे हुए अन्य टॉप कैडर्स के नक्सली उम्र दराज हो चुके हैं। पापाराव के सरेंडर करते ही बस्तर से माओवाद का सफाया तय माना जा रहा है।

बता दें कि पिछले साल ही नक्सल संगठन के सबसे खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा, नक्सल संगठन का सचिव बसवाराजू, गणेश उइके समेत 17 बड़े कैडर्स का एनकाउंटर किया गया। भूपति, रूपेश, रामधेर जैसे बड़े नक्सलियों ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ हथियार डाल दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire