Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बस्तर सांसद ने किया 40 लाख रु से अधिक 5 विकास कार्यो का भूमिपूजन

बस्तर सांसद ने किया 40 लाख रु से अधिक 5 विकास कार्यो का भूमिपूजन
X

जगदलपुर: बस्तर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद बस्तर सांसद महेश कश्यप लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों व कार्यकर्तओं से मुलाकात कर रहे हैं। सांसद कश्यप ने शुक्रवार को लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बस्तर विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांव में कई विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। आपको बता दे कि सांसद महेश कश्यप ने अपने कार्यकाल के प्रथम 50 लाख रु के 5 विकास कार्यो का आज भूमिपूजन किया है।



सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार देश व प्रदेश में लगातार विकास कर रही है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा सभी वर्ग की चिंता कर रही है। मोदी सरकार देश के लोगों को आवास, शौचालय, अनाज, गैस कनेक्शन, बिजली, पानी सड़क आदि देने का काम कर रही है। सांसद कश्यप ने बस्तर विधानसभा के अंतर्गत में सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन,सीसी सड़क,स्कूल में आहता निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है।



विकास निर्माण कार्य

(1) बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सांसद निधि से ग्राम पंचायत मधोता -1 में 10 लाख रुपए के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया है।

(2) ग्राम पंचायत उरी में कोटवार घर से पदम घर तक 220 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत 7.007 रु है।

(3)ग्राम पंचायत मधोता -2 में प्राथमिक शाला एवं उच्च माध्यमिक शाला हेतु आहता निर्माण कार्य जिसकी लागत मूल्य 14.50 है।

(4) मोहली -2 में आश्रित ग्राम रामपाल में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया है। जिसकी अनुमानित लागत 5 लाख रुपए है।

(5)प्राथमिक शाला ओडारगुड़ा में डेढ़ सौ मीटर आहता निर्माण कार्य का भूमि पूजन बस्तर सांसद ने किया है। जिसकी अनुमानित लागत 6 लाख रुपए है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire