Top
Begin typing your search above and press enter to search.

शिवयोग के शुभ मुहूर्त में मनाई गई बसंत पंचमी, विधार्थियों ने गुरु पूजन कर सद्बुद्धि का लिया आशीर्वाद

शिवयोग के शुभ मुहूर्त में मनाई गई बसंत पंचमी, विधार्थियों ने गुरु पूजन कर सद्बुद्धि का लिया आशीर्वाद
X

भोपाल। राजधानी भोपाल में बसंत पंचमी का त्यौहार उत्सव और उमंग के साथ मनाया गया। शहर की शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी पीले कलर के वस्त्र धारण कर आकर्षक वेशभूषा में नजर आए। इस मौके पर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना कर नौनिहालों ने पहला अक्षर लिखा। वसंत पंचमी पर सोमवार को विशेष पूजा अर्चना के कार्यक्रम संपन्न हुए। शिष्यों ने गुरु पूजा कर सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर आश्रमों, शिक्षण संस्थाओं में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। वसंत पंचमी पर सोमवार को शिवयोग, सर्वार्थ सिद्धि समेत कई योग का शुभ संयोग था।

पंडित बृज किशोर शर्मा ने बताया कि आश्रमों व शिक्षण संस्थाओं के साथ घरों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। वेदपाठी ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों का उच्चारण किया। बंगाली समाज के लोगों ने काली बाड़ी में बच्चों शिक्षा शुरू करने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने उन्हें बैठाकर हाथेखरी (विद्यारंभ) संस्कार करवाया। यह आयोजन मुख्य रुप से साकेत नगर, टीटी नगर, भेल क्षेत्र की काली बाड़ी में हुए। नेहरू नगर स्थित अर्जी वाले हनुमान मंदिर में बच्चों की स्मरण शक्ति मजबूत करने और ज्ञान जल्द अर्जित करने की कामना के साथ जड़ी-बूटी के घोल का सेवन निःशुल्क करवाया गया। वहीं, पीरगेट समेत कई स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमाएं विराजित की गई हैं।


विवाह बंधन में बंधे हजारों जोड़े

गुप्त नवरात्रि की पंचमी होने से शहर में आज मां स्कंद माता की पूजा की गई। शादी का अबूझ मुहुर्त होने के कारण हजारों शादियां आयोजित की जा रही है। वसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह समारोह भी आयोजित हो रहे हैं। हुजूर विधानसभा अंतर्गत विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में पं. दीनदयाल उपाध्याय उपमंडी में 151 जोड़ों का विवाह आयोजित हुए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire