Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bargi Dam Cruise Accident : क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों को बचाया गया

हादसे के वक्त क्रूज में करीब 35 यात्री सवार थे।

Bargi Dam Cruise Accident : क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों को बचाया गया
X

Bargi Dam Cruise Accident : जबलपुर। बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुआ क्रूज हादसा अब और भी भयावह रूप ले चुका है। अब तक इस दर्दनाक घटना में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त क्रूज में करीब 35 यात्री सवार थे।

घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और SDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

भाजपा नेता आशीष दुबे ने बताया कि हादसे के बाद से ही प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य पूरी रात चला और प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित निकालना रही। हालांकि, उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं।

वहीं, राज्य मंत्री राकेश सिंह ने भी पुष्टि की कि NDRF ने दो और शव बरामद किए हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि लाइफ जैकेट होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में जानें क्यों नहीं बच पाईं, इसकी जांच रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे का संभावित कारण तेज तूफान को बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता दी जा रही है।

हादसे में बचे लोगों और चश्मदीदों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कुछ का कहना है कि यात्रियों को पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं दी गई थीं, जबकि तेज हवाओं के बावजूद नाव चालक ने चेतावनी को नजरअंदाज किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire