Breaking News
UP News : सीएम योगी का निर्देश : होली से पहले कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश जारी
UP Yamanashi Deal : 200 सीईओ के साथ यूपी आएंगे यामानाशी के गवर्नर, ग्रीन हाइड्रोजन पर हुआ अहम समझौता
CG Police Transfer : होली से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार
Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट होकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त, देखें
CG Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
CG Crime : पड़ोसी ने एक ही परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक
Vijay-Rashmika Wedding : विजय-रश्मिका की शाही शादी कन्फर्म, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?
Create your Account
Banke Bihari Temple : बांके बिहारी मंदिर में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, रीलबाजों पर बैन; मीडिया के लिए नई गाइडलाइन जारी
Banke Bihari Temple : नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में प्रशासन ने यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। मंदिर प्रशासन ने यह कदम भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा और भ्रामक जानकारी फैलाने पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया है। अब मंदिर परिसर में रील बनाने या अनधिकृत वीडियो शूट करने वाले यूट्यूबर्स का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि अधिकृत और पंजीकृत मीडिया कर्मियों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। मंदिर की हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार और जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर की मर्यादा, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि कई सोशल मीडिया संचालक गलत या भ्रामक जानकारी फैलाते हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।
Banke Bihari Temple : भीड़ प्रबंधन को लेकर लिया गया सख्त निर्णय
मंदिर प्रशासन के अनुसार, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स वीडियो बनाने की होड़ में आम श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। कई बार रील बनाने के प्रयास में गलियारों और गर्भगृह के पास भीड़ जमा हो जाती है, जिससे भीड़ प्रबंधन प्रभावित होता है। आगामी रंगभरनी एकादशी और होली पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यह निर्णय जरूरी माना गया है, ताकि किसी भी प्रकार की भगदड़ या अप्रिय घटना से बचा जा सके।
Banke Bihari Temple : पंजीकृत मीडिया को दी गई राहत
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मान्यता प्राप्त और अधिकृत मीडिया संस्थानों पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है। अधिकृत मीडिया कर्मी मंदिर परिसर में प्रवेश कर कवरेज कर सकते हैं, ताकि जनता तक सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंच सके और अफवाहों पर नियंत्रण लगाया जा सके।
Banke Bihari Temple : होली और रंगभरनी एकादशी की तैयारियां तेज
होली और रंगभरनी एकादशी के मद्देनजर वृंदावन में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने वृंदावन क्षेत्र का निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सीवर व्यवस्था की जांच की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था उच्च स्तर की होनी चाहिए और मार्गों पर कूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।
Banke Bihari Temple : अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण पर कार्रवाई
प्रशासन ने शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान भी चलाया है। नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर और जुगल घाट जैसे प्रमुख स्थानों से अवैध तिरपाल, अस्थायी निर्माण और झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया है। इस कार्रवाई के दौरान 47 अवैध होर्डिंग और बैनर भी जब्त किए गए हैं। प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल आरके सिंह ने चेतावनी दी है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध होर्डिंग या मार्ग अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : कलयुगी पुत्र ने पत्थर से कुचलकर की मां की हत्या, इस वजह से दी वारदात को अंजाम
- 2. Kokilaben Birthday: कोकिलाबेन के 92वें जन्मदिन पर श्रीनाथजी मंदिर पहुंचा अंबानी परिवार, दर्शन कर लिया आशीर्वाद
- 3. Liquor will be Expensive: एक अप्रैल से महंगी होगी शराब, लाइसेंस शुल्क में 10% बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़ेंगे रेट
- 4. CG News : पुलिस की वर्दी पर लगा दाग, जब्त सोने के गहनों के गबन में महिला प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

