Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bangladesh violence: दो राफेल ही कर देंगे काम, BJP के इस नेता ने बांग्लादेश को दी वार्निंग, बोले....

Bangladesh violence: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी अत्याचार को लेकर बांग्लादेश की सीमा से सटे बशीरहाट में कई

Bangladesh violence: दो राफेल ही कर देंगे काम, BJP के इस नेता ने बांग्लादेश को दी वार्निंग, बोले....
X

कोलकाता। Bangladesh violence: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी अत्याचार को लेकर बांग्लादेश की सीमा से सटे बशीरहाट में कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि सिर्फ दो राफेल विमान बांग्लादेश का काम करने के लिए काफी हैं।

Bangladesh violence: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू संगठनों का ये विरोध प्रदर्शन उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में बांग्लादेश की सीमा से सटे घोजाडांगा में आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश में हालात और भी खराब होते जा रहे हैं।

Bangladesh violence: उन्होंने कहा, हम बांग्लादेश पर निर्भर नहीं हैं। बांग्लादेश हम पर निर्भर है… अगर हम वहां 97 प्रोडक्ट्स नहीं भेजेंगे तो आपको चावल और कपड़े नहीं मिलेंगे। अगर हम झारखंड में पैदा हो रही बिजली बांग्लादेश नहीं भेजेंगे तो 80% गांव में लाइट नहीं चलेगी।

Bangladesh violence: दो विमान भेजने से काम हो जाएगा

विरोध प्रदर्शन के दौरान ही उन्होंने बांग्लादेश को राफेल फाइट विमान भेजने की चेतावनी दी और कहा, हासीमारा में 40 राफेल एयरक्रॉफ्ट तैनात हैं। सिर्फ दो विमान भेजने से काम हो जाएगा। हमारे मंदिर तोड़ना बंद कर दो। 16 दिसंबर को हम एक बड़ी मीटिंग करेंगे। मोहम्मद यूनुस सरकार कोई सरकार नहीं है, वो चरमपंथी हैं। वो कट्टरपंथी हैं, वो अमानवीय हैं। वो तालिबान की तरह हैं।

Bangladesh violence: शेख हसीना प्रधानमंत्री के तौर पर बांग्लादेश लौटेंगी

इस दौरान उन्होंने कहा कि शेख हसीना प्रधानमंत्री के तौर पर बांग्लादेश लौटेंगी। उन्होंने कहा कि शेख हसीना ही वहां की वैध प्रधानमंत्री हैं। यूनुस अवैध हैं। शेख हसीना प्रधानमंत्री के तौर पर ढाका एयरपोर्ट लौटेंगी। उन्हें शेख हसीना को सैल्यूट के साथ रिसीव करना होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire