Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bangladesh Protest: पत्थरबाजी से लेकर आगजनी तक में गई 105 की जान, बवाल के चलते लगा कर्फ्यू, सड़क पर उतरी सेना, छात्रों का हिंसक विरोध प्रदर्शन

Bangladesh Protest: पत्थरबाजी से लेकर आगजनी तक में गई 105 की जान, बवाल के चलते लगा कर्फ्यू, सड़क पर उतरी सेना, छात्रों का हिंसक विरोध प्रदर्शन

Bangladesh Protest: पत्थरबाजी से लेकर आगजनी तक में गई 105 की जान, बवाल के चलते लगा कर्फ्यू, सड़क पर उतरी सेना, छात्रों का हिंसक विरोध प्रदर्शन
X
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों के कोटा सिस्टम के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है, जिसमें अब तक लगभग 105 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। शेख हसीना सरकार ने कानून व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए देशव्यापी कर्फ्यू लगाने और सेना को तैनात करने का ऐलान किया है।

Bangladesh Protest: भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस स्थिति को बांग्लादेश का आंतरिक मामला बताया है और वहां मौजूद सभी भारतीय सुरक्षित हैं। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में वर्तमान में 8,500 छात्रों सहित लगभग 15,000 भारतीय रह रहे हैं और वे सभी सुरक्षित हैं। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात आठ बजे तक 125 छात्रों समेत 245 भारतीय भारत लौट आए हैं, और भारतीय उच्चायोग ने 13 नेपाली छात्रों की वापसी में भी मदद की है।

Bangladesh Protest: उग्र हो गए प्रदर्शनकारी छात्र**

Bangladesh Protest: सरकारी नौकरियों में कोटा सिस्टम खत्म करने की मांग को लेकर चल रहे इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में छात्र लाठी, डंडे और पत्थरबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी बसों और निजी वाहनों को निशाना बनाकर उन्हें जला रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विरोध प्रदर्शन में अब तक 250 से ज्यादा प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबलों के जवान जख्मी हुए हैं।

Bangladesh Protest: विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे हैं मॉनीटरिंग**

Bangladesh Protest: भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि भारतीयों की सुरक्षा के संदर्भ में विदेश मंत्री एस जयशंकर खुद इस मामले पर करीब से नजर रख रहे हैं। पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित बेनापोल-पेट्रापोल; गेडे-दर्शाना और त्रिपुरा में अखौरा-अगरतला क्रॉसिंग छात्रों और भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए खुले रहेंगे। भारतीय उच्चायोग बीएसएफ और इमिग्रेशन ब्यूरो के समन्वय से बांग्लादेश से भारतीय छात्रों की वापसी की सुविधा प्रदान कर रहा है।

Bangladesh Protest: शेख हसीना सरकार के फैसले के खिलाफ**

Bangladesh Protest: इस हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण बांग्लादेश में बस और ट्रेन सेवाएं बंद करनी पड़ी हैं। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज सहित कई संस्थान बंद करने पड़े हैं। बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के जॉब कोटा सिस्टम के खिलाफ है। यह सिस्टम कुछ समूहों के लिए सरकारी नौकरियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा आरक्षित करने के लिए है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि यह कोटा सिस्टम भेदभावपूर्ण है और होनहार छात्रों को सरकारी पद हासिल करने से रोक सकता है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire