Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bangladesh new T20 Captain: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, इस हिन्दू क्रिकेटर को बनाया टीम का कप्तान, इस बड़े टूर्नामेंट के लिए लिया फैसला

Vpb
Bangladesh new T20 Captain: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, इस हिन्दू क्रिकेटर को बनाया टीम का कप्तान, इस बड़े टूर्नामेंट के लिए लिया फैसला
X

Bangladesh new T20 Captain: ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने रविवार को 30 वर्षीय लिटन दास को राष्ट्रीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। लिटन को अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप तक के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले सभी प्रारूपों के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने व्यस्त कार्यक्रम के चलते कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था।

Bangladesh new T20 Captain: लिटन ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में बांग्लादेश की सफल अगुआई की थी। अब वह पूर्णकालिक टी20 कप्तान के रूप में अपनी पहली चुनौती यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में स्वीकार करेंगे। बीसीबी ने इन दोनों सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की भी घोषणा की है। बांग्लादेश 17 मई से यूएई के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा, इसके बाद 25 मई से पाकिस्तान में पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेगा।

Bangladesh new T20 Captain: अनुभव के आधार पर लिटन का चयन

बीसीबी के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष नजमुल अबेदिन ने कहा, “लिटन का चयन लंबी अवधि की योजना का हिस्सा है। उनके अनुभव को प्राथमिकता दी गई, क्योंकि मौजूदा सेटअप में हमारे पास ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं। लिटन के हालिया फॉर्म पर चर्चा हुई, लेकिन हम मानते हैं कि उनमें नेतृत्व और प्रदर्शन की क्षमता है। अगर वह अपने खेल को और बेहतर कर पाए, तो वह टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।”

Bangladesh new T20 Captain: ऑलराउंडर मेंहदी हसन को आगामी दो टी20 सीरीज के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। बीसीबी ने यह भी स्पष्ट किया कि टेस्ट और वनडे प्रारूपों के लिए दीर्घकालिक कप्तानों की घोषणा जल्द की जाएगी। नजमुल ने कहा, “टेस्ट मैच दो-ढाई महीने बाद हैं, और हम उससे एक सप्ताह पहले कप्तान की घोषणा कर सकते हैं। नेतृत्व केवल मैदान तक सीमित नहीं है, यह एक पूर्णकालिक जिम्मेदारी है।”

Bangladesh new T20 Captain: बदलाव के दौर में लिटन की भूमिका अहम* मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जिसमें कई सीनियर खिलाड़ी राष्ट्रीय सेटअप का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा, “लिटन को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा। हमने कप्तान और कोच के साथ मिलकर टीम को अंतिम रूप दिया।

विश्व कप से पहले हमें एशिया कप, श्रीलंका, पाकिस्तान और भारत के खिलाफ सीरीज खेलनी हैं, जो हमें प्रयोग करने का मौका देंगी। लिटन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।” गाजी ने यह भी सुझाव दिया कि लिटन को टी20 लाइनअप में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “यह पोजीशन स्थिरता और आक्रामकता दोनों की मांग करती है, और लिटन इसके लिए उपयुक्त हैं।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire