Top
Begin typing your search above and press enter to search.

खजुराहो में आकार ले रहे सपा के कार्यालय के निर्माण पर रोक...

खजुराहो में आकार ले रहे सपा के कार्यालय के निर्माण पर रोक...
X

भोपाल/छतरपुर। छतरपुर जिले के खजुराहो शहर में चल रहे समाजवादी पार्टी के कार्यालय निर्माण पर रोक लग गई है। दरअसल खजुराहों में कुछ महीने पहले समाजवादी पार्टी ने जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर पार्टी का प्रदेश कार्यालय का निर्माण किया जाना है। जिसका भूमि पूजन सपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव द्वारा किया गया था। अब निर्माण कार्य शुरू होते ही, इस पर रोक लग गई है। निर्माण सरकारी जमीन पर होने का दावा किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार खजुराहो में एयरपोर्ट की बॉउंड्री वॉल से लगी टिकुरी ग्राम पंचायत में समाजवादी पार्टी द्वारा खरीदी गई जमीन पर हो रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय निर्माण पर अब रोक लगा दी गई है। चन्द्रनगर सर्किल के नायब तहसीलदार प्रतीक रजक ने बताया कि जिस जमीन पर सिंचाई विभाग द्वारा अपना दावा किया जा रहा है, वह खसरा नंबर 972 का एक बटांक है, जो सिंचाई विभाग के नाम से चढ़ा हुआ है।

लेकिन मौके पर नक्शे से मिलान न होने के कारण निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे, कोई विवाद की स्थिति न हो। इसी जमीन पर समाजवादी पार्टी अपना दावा कर मध्यप्रदेश का पार्टी दफ्तर का निर्माण करा रही थी। अब इसी जमीन पर सिंचाई विभाग भी अपना दावा कर रहा है। हालांकि जांच के बाद ही कोई निरकारण हो पायेगा, कि आखिर जमीन पर किसका अधिकार होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire