Create your Account
Ban on Burqa: इस देश में बुर्का पहने दिखे तो देना होगा 4 लाख का जुर्माना, बस राष्ट्रपति की मुहर का इंतजार
Ban on Burqa: लिस्बन। पुर्तगाल में बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संसद ने सार्वजनिक स्थलों पर चेहरा ढकने वाले वस्त्रों पर रोक लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। यह विधेयक दक्षिणपंथी चेगा पार्टी द्वारा पेश किया गया था, जिसे अन्य दक्षिणपंथी दलों का समर्थन मिला है। अब इसे कानून बनने के लिए राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा की मंजूरी का इंतजार है।
Ban on Burqa: विधेयक के अनुसार, कोई भी व्यक्ति लिंग या धार्मिक कारणों से सार्वजनिक स्थानों पर नकाब या बुर्का नहीं पहन सकेगा। हालांकि उड़ानों, पूजा स्थलों और राजनयिक परिसरों में इसकी अनुमति रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर 200 से 4000 यूरो (करीब 4 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
Ban on Burqa: चेगा पार्टी का कहना है कि चेहरा ढकने से महिलाएं “हीनता और सामाजिक बहिष्कार” की स्थिति में आ जाती हैं, जो समानता और स्वतंत्रता के सिद्धांतों के खिलाफ है। वहीं वामपंथी दलों ने इस विधेयक का विरोध करते हुए कहा है कि यह मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने का प्रयास है। अगर राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जाती है, तो पुर्तगाल भी फ्रांस, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया और नीदरलैंड जैसे यूरोपीय देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जहां बुर्का बैन पहले से लागू है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
- 2. BJP Meeting at Amit Shah Residence : अमित शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
- 3. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 4. Bihar News : बक्सर शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, बारिश के पानी में डूबे 167 स्कूलों के प्रश्न पत्र, 2100 बंडल जलजमाव में भीगे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

