Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Balrampur News:जबरन ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराने वाले पास्टर को पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार

Balrampur News:जबरन ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराने वाले पास्टर को पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार

Balrampur News:जबरन ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराने वाले पास्टर को पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार
X

Balrampur News:बलरामपुर: बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत लड़ुवा में जबरन ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराने वाले पास्टर को आज पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पास्टर का नाम रंजीत बड़ा है और वह लगातार इस गांव में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव दे रहा था। पास्टर लोगों को प्रलोभन भी दे रहा था कि हिंदू धर्म छोड़कर अगर वह ईसाई धर्म में आ जाते हैं तो उनकी सारी समस्या दूर हो जाएगी।


Balrampur News:इस पूरे मामले में गांव की एक महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी की पास्टर उसके पति को जबरन धर्म परिवर्तन करना चाहता है और उसी के प्रलोभन में जाकर उसका पति आए दिन घर में आकर मारपीट करता है और पूरे परिवार को धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव देता है।


Balrampur News: महिला ने अपने लिखित शिकायत में यह भी कहा है कि पास्टर ने गांव में कई लोगों का धर्म परिवर्तन कर दिया है और लोगों को प्रलोभन देता है कि ईसाई धर्म में आ जाने से उनकी सारी बीमारी दूर हो जाएगी उनके पास कभी पैसे की कमी नहीं होगी इसके अलावा कई और तरह के प्रलोभन देकर वह जबरन गांव में धर्म परिवर्तन करा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पास्टर रंजीत बड़ा को आज गिरफ्तार कर लिया है उसे जेल भेज दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire