Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Balrampur News: जादू टोने के शक में अपनी ही दादी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आजीवन कारावास
Balrampur News: जादू टोने के शक में अपनी ही दादी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आजीवन कारावास

Balrampur News: बलरामपुर: बलरामपुर जिले के बसंतपुर थानाक्षेत्र के ग्राम फुलीडूमर में जादू टोने के शक में अपनी ही दादी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के मामले में जिला अपर सत्र न्यायलय ने आरोपी को आजीवन कारावास व इसके साथ ही टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
Balrampur News: दरअसल 4 सितम्बर 2019 को बसंतपुर थाना क्षेत्र के अमापारा निवासी सुकवारो बाई की हत्या उसके ही पोते नट्टू सिंह उर्फ नान बाबू ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी थी पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ की आरोपी ने अपनी दादी की हत्या जादू टोना के शक में की थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302, छत्तीसगढ़ राज्य टोनही प्रताड़ना अधिनियम 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पोते को गिरफ्तार किया था.
Balrampur News: मामले की सुनवाई रामानुजगंज प्रथम अपर सत्र न्यायधीश के न्यायलय में लम्बित थी जिस पर न्यायलय ने तमाम तथ्यों के आधार पर आरोपी पोते को दोषी पाते हुए आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास व 1 हजार रुपए का अर्थदंड टोनही प्रताड़ना अधिनियम 4 के तहत 2 वर्ष सश्रम कारावास व 200 रुपए अर्थदंड टोनही प्रताड़ना अधिनियम 5 के तहत 3 वर्ष सश्रम कारावास व 300 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है.
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


