Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Balodabazar violence: बलौदाबाजार पुलिस का भिलाई खुर्सीपार में छापा, हिंसा और आगजनी में शामिल 5 लोगों को घर से उठाया
जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार एएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में करीब 12 पुलिस की गाड़ियां भिलाई पहुंची थी।

Balodabazar violence: बलौदाबाजार/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद फिर से बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई में कई घरों में छापेमारी की। पुलिस ने खुर्सीपार क्षेत्र में रहने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पांचों आरोपी हिंसा की घटना में शामिल थे। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Balodabazar violence: जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार एएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में करीब 12 पुलिस की गाड़ियां भिलाई पहुंची थी। भिलाई पहुंचते ही दुर्ग पुलिस की मदद से खुर्सीपार थाना क्षेत्र से लोकल पुलिस बल लेने के बाद बलौदा बाजार पुलिस सीधे खुर्सीपार के मिलावटपारा क्षेत्र में पहुंची।
Balodabazar violence: यहां पुलिस ने योगेश नौरंगे, दिनेश बांधे, हेमंत खूंटे, अविनाथ खूंटे और लक्ष्ममण सोनवानी को उनके घर से छापेमारी करके गिरफ्तार किया। इस दौरान वहां लोगों ने पुलिस के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन इतनी बड़ी संख्या पुलिस बल पहुंचा था कि कोई कुछ नहीं कर सका।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


