Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Balodabazar sex scandal: बलौदाबाजार सेक्स स्कैंडल की 6 महीने से फरार मास्टर माइंड हीराकली गिरफ्तार
Balodabazar sex scandal: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बहुचर्चित हनी ट्रेप और ब्लेक मैलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता

बलौदाबाजार। Balodabazar sex scandal: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बहुचर्चित हनी ट्रेप और ब्लेक मैलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की हैं। जहां पुलिस ने 6 महीने से फरार महिला आरोपी हीराकली को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिसमें अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
कुछ दिनों पहले ही हुई थी पांचवी FIR
बता दें कि, इस बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में बड़ी कारवाई करते हुए पांचवी FIR दर्ज की थी। वहीं मामले में शामिल एक महिला और युवक को गिरफ्तार किया था। इससे पहले प्रधान आरक्षक, पूर्व विधायक प्रतिनिधि समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Balodabazar sex scandal: पुलिस ने कहा कि, इस मामले में जांच के बाद अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती है। आरोपियों के द्वारा अब तक लाखों रुपए की वसूली के सबूत मिल चुके हैं। जांच के बाद पुलिस विभाग के और भी बड़े चेहरे सामने आ सकते हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


