Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Balod News : मासूम बच्चे खेलते हुए तालाब में डूबे, दोनों की गई जान, पुलिस जांच में जुटी...

Balod News : बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम डौकीडीही में एक दर्दनाक हादसा हुआ है।

Balod News : मासूम बच्चे खेलते हुए तालाब में डूबे, दोनों की गई जान, पुलिस जांच में जुटी...
X
Balod News : बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम डौकीडीही में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Balod News : बता दें कि ग्राम डौकीडीही में मुरुम के लिए खोदे गए भाटापारा तालाब के पास दो बच्चे लक्की साहू 4 वर्ष और मयंक साहू 4 वर्ष खेलते-खेलते तालाब में डूब गए। उनके परिजन जब उन्हें ढूंढने के लिए निकले तो एक बच्चे का चप्पल तालाब के किनारे मिला। इस दौरान देखा गया कि दोनों बच्चे तालाब में डूबे हुए थे। जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया और फौरन अंडा के ज्योति नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire