Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Balod Crime : पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार, ट्रैक्टर से 10 लाख का गांजा जब्त...
Balod Crime : बालोद। जिले के पुरूर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Balod Crime : बालोद। जिले के पुरूर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस के टीम ने सोहतरा गांव में छापेमारी कर एक ट्रैक्टर से 103 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 10 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी गांजा तस्करी के लिए ट्रैक्टर में शातिर तरीके से एक गुप्त चेंबर बनाया था।
Balod Crime : बता दें कि पुरुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लाल रंग के ट्रैक्टर में बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सोहतरा गांव में छापेमारी की। पुलिस की आने की भनक पाकर आरोपी ड्राइवर गांव के हनुमान मंदिर के पास ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
Balod Crime : मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की इस लाल रंग की ट्रैक्टर की तलाशी ली, तो उसमें एक गुप्त चेंबर बना हुआ मिला, जिसमें गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर से 103 किलो गांजा बरामद किया है और ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक बड़ा प्रहार किया है और आरोपी की तलाश जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


