Create your Account
Balochistan: सुराब शहर के मुख्य पुलिस स्टेशन और अन्य सरकारी इमारतों आग की लपटें, बलूच लिबरेशन आर्मी ने जारी किया वीडियो
Balochistan: इस्लामाबाद। बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रहे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के एक शहर पर नियंत्रण स्थापित करने का दावा किया है। बलूचिस्तान पोस्ट द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि शहर के कई इलाकों में आग की लपटें उठ रही हैं और काले धुएं के बादल छाए हुए हैं।
बताया जा रहा है कि बीएलए ने सुराब शहर के मुख्य पुलिस स्टेशन और अन्य सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया है, साथ ही प्रमुख बैंक और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों पर भी कब्जा कर लिया है। हालांकि इस घटना पर पाकिस्तान के अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सैकड़ों बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों ने सुराब शहर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। बीएलए के कमांडरों ने दावा किया है कि उन्होंने लेवी और पुलिस थानों के साथ-साथ बैंकों और अन्य सरकारी दफ्तरों पर भी नियंत्रण हासिल कर लिया है। कई जगहों से पाकिस्तानी सेना और पुलिस को मारकर भगा दिया गया है। साथ ही, एक एसएचओ की हत्या का भी दावा किया गया है। बीएलए के लड़ाकों ने पाकिस्तान पुलिस से उसके हथियार भी जब्त कर लिए हैं।
बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, बीएलए के प्रवक्ता जयंद बलूच ने बताया कि लड़ाकों ने सुराब शहर पर पूरा कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि सोराब में बैंक, लेवी स्टेशन और पुलिस थाना सहित कई अहम सरकारी संस्थानों को नियंत्रण में ले लिया गया है। इसके अलावा, मुख्य क्वेटा-कराची हाइवे और सोराब-गदर रोड पर गश्त और जांच जारी है, और हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की शाम बड़ी संख्या में हथियारबंद लोग संगठित रूप से शहर की कई सरकारी इमारतों पर हमला करने पहुंचे। इस दौरान कई अधिकारियों को बंधक बना लिया गया और कुछ सरकारी गाड़ियों में आग लगा दी गई। पिछले एक वर्ष से बलूचिस्तान में इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जहां बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने कुछ क्षेत्रों या महत्वपूर्ण मार्गों पर अस्थायी नियंत्रण स्थापित किया है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : फिरौती की साजिश में मासूम की हत्या, किराएदार ने मालिक के 6 वर्षीय बेटे का किया अपहरण
- 2. Accident : तेलंगाना के नलगोंडा में भीषण सड़क हादसा : बस ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
- 3. CG News : मानसून का कहर, गरियाबंद में 40 साल पुराना पुल ढहा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा, फिंगेश्वर में घरों में घुसा पानी
- 4. Sai Cabinet Meeting: मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक 8 को, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

