Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bakrid Holiday: 27 मई या 28 मई कब है बकरीद, छत्तीसगढ़ में किस दिन होगी छुट्टी ? जानिए

Bakrid Holiday: 27 मई या 28 मई कब है बकरीद, छत्तीसगढ़ में किस दिन होगी छुट्टी ? जानिए
X

Bakrid Holiday: रायपुर: छत्तीसगढ़ में बकरीद की छुट्टी को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा 28 मई 2026 को बकरीद का अवकाश घोषित किए जाने के बाद राज्य में भी उसी दिन छुट्टी होने की संभावना बढ़ गई है।

दरअसल, पहले इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 27 मई को बकरीद मनाए जाने का अनुमान था। लेकिन धुल हिज्जा का चांद समय पर दिखाई नहीं देने के कारण त्योहार की तारीख एक दिन आगे बढ़ गई। इसके बाद केंद्र सरकार ने 28 मई को राजपत्रित अवकाश घोषित कर दिया। इसी फैसले के बाद कई संस्थानों और एजेंसियों ने भी अपने कार्यक्रमों में बदलाव करना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने भी अपनी परीक्षा तिथि में संशोधन किया है। अब छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारी, छात्र और आम नागरिक राज्य सरकार के अंतिम आदेश का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द ही अधिसूचना जारी कर 28 मई को बकरीद का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकती है। बकरीद के दिन सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire