Breaking News
:

Baghpat Nirvana Mahotsav Accident: बागपत में निर्वाण महोत्सव में टूट 65 फीट ऊंचा मंच, 5 की मौत; 50 से अधिक श्रद्धालु घायल

बागपत में जैन निर्वाण महोत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचे मंच के टूटने से श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई, जिससे 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हुए।

बागपत। Baghpat Nirvana Mahotsav Accident: उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार 28 जनवरी को जैन निर्वाण महोत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचा मंच टूटने से भगदड़ मच गई। 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। स्थानीय लोग और अधिकारी पहुंचे। खून से लथपथ श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के मुताबिक, हादसे में 5 की मौत हो गई है।


हादसा तब हुआ जब महोत्सव के दौरान आदिनाथ भगवान को लाडू (प्रसाद) चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। वजन बढ़ने के चलते मंगलवार को मचान भरभराकर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है किश्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। भगदड़ मच गई। हादसे में महिला, पुरुष और बच्चे सहित 50 से ज्यादा घायल हुए हैं।


Baghpat Nirvana Mahotsav Accident: जैन मंदिर करीब 650 साल पुराना

बता दें कि बागपत के बड़ौत स्थित श्री दिगंबर जैन का मंदिर करीब 650 साल पुराना बताया जाता है। मंदिर में कुल मिलाकर 7 वेदियां हैं। सभी वेदियों पर जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां बनी हुई हैं। सबसे पहली वेदी पर भगवान आदिनाथ की मूर्ति स्थापित है। यह मंदिर जैन धर्मावलंबियों के लिए बेहद पवित्र है। निर्वाण महोत्सव में शामिल होने के लिए मंदिर में दूसरे जिलों से सैंकड़ों जैन समाज के लोग पहुंचे थे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us