Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Badrinath Donation Controversy: अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी, मंदिर समिति का कर्मचारी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Badrinath Donation Controversy: चमोली। बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के मामले में पुलिस ने श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के निलंबित पूर्व कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया है।

Badrinath Donation Controversy: अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी, मंदिर समिति का कर्मचारी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
X

Badrinath Donation Controversy: चमोली। बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के मामले में पुलिस ने श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के निलंबित पूर्व कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके आवास से हिरासत में लेकर बद्रीनाथ पहुंचाया, जहां उससे मामले में पूछताछ की जा रही है।

Badrinath Donation Controversy: चमोली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि रविवार रात की गई इस कार्रवाई के बाद नौटियाल से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, वह पहले बीकेटीसी अध्यक्ष के पर्सनल असिस्टेंट के रूप में कार्यरत था। उसके खिलाफ बीते सप्ताह चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

Badrinath Donation Controversy: इससे पहले बीकेटीसी ने मामले की प्रारंभिक जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति की शुरुआती जांच में दान और चढ़ावे के प्रबंधन में अनियमितताओं के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद नौटियाल को निलंबित कर दिया गया था। बीकेटीसी उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ सहित कई प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों के प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाने वाली वैधानिक संस्था है।

Badrinath Donation Controversy: मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता वाली यह समिति पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट और आवश्यक सिफारिशें राज्य सरकार को सौंपेगी।

Badrinath Donation Controversy: यह मामला उस समय सुर्खियों में आया, जब बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे की गिनती के दौरान कथित अनियमितताओं से जुड़े आरोप सोशल मीडिया पर सामने आए। इसके बाद भैरव सेना नामक संगठन ने शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire