Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Badminton Player Dies of Heart Attack: बैडम‍िंटन खेल रहे 17 साल के इस ख‍िलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत, पीवी सिंधु ने X पर ट्ववीट कर जताया शोक

चीन के 17 साल के बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी झांग झिजी की कोर्ट में हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना रव‍िवार देर रात की है।

Badminton Player Dies of Heart Attack: बैडम‍िंटन खेल रहे 17 साल के इस ख‍िलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत, पीवी सिंधु ने X पर ट्ववीट कर जताया शोक
X
Badminton Player Dies of Heart Attack: खेल डेस्क। इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में जापान के काजुमा कवानो के खिलाफ मैच के दौरान चीन के 17 वर्षीय शटलर झांग झी जाई की अचानक मौत हो गई।


Badminton Player Dies of Heart Attack: गौरतलब है कि चीन के 17 साल के बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी झांग झिजी की कोर्ट में हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना रव‍िवार देर रात की है। झांग झिजी ने किंडरगार्टन में बैडमिंटन खेलना शुरू किया और पिछले साल चीन की नेशनल यूथ टीम में शामिल किया गया। इंडोनेशिया (जकार्ता) में एक टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी पहले बेहोश हुआ और फिर उसे हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मौत हो गई।

Badminton Player Dies of Heart Attack: इसके बाद इस युवा ख‍िलाड़ी को वेन्यू पर ही इलाज दिया गया लेकिन हलचल न दिखते हुए फिर उनको एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रात में उनकी मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं इस घटना पर भारतीय बैडम‍िंटन स्टार पीवी सिंधु भी दुखी नजर आई।


Badminton Player Dies of Heart Attack: ख‍िलाड़ी की मौत के बाद भारतीय बैडम‍िंटन स्टार पीवी सिंधु ने एक पोस्ट ल‍िखा है। स‍िंधू ने X पर ल‍िखा- जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप से युवा बैडमिंटन खिलाड़ी झांग झ‍िजी के निधन की खबर बेहद दुख है, मैं इस दुखद समय में झांग के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। आज दुनिया ने एक असाधारण प्रतिभा खो दी है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire