Top
Begin typing your search above and press enter to search.

BAC Meeting: राज्यसभा की बीएसी बैठक में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग, कहा- सुनिश्चित हो PM की मौजूदगी

BAC Meeting: राज्यसभा की बीएसी बैठक में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग, कहा- सुनिश्चित हो PM की मौजूदगी
X

BAC Meeting: नई दिल्ली: राज्यसभा की व्यापार सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में बुधवार को विपक्ष ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की जोरदार मांग उठाई। विपक्षी दलों ने सुझाव दिया कि इस मुद्दे पर अगले सप्ताह से दो दिनों तक 16 घंटे की विस्तृत चर्चा आयोजित की जाए, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति सुनिश्चित हो। यह बैठक मानसून सत्र के दौरान हुई, जिसमें विभिन्न दलों के नेता, राज्यसभा में सदन के नेता जे. पी. नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता उपसभापति हरिवंश ने की।

यह बैठक मूल रूप से सोमवार को प्रस्तावित थी, लेकिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि विपक्ष ने एकजुट होकर मांग की कि पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा अगले सप्ताह शुरू हो। उन्होंने सुझाव दिया कि लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के एक दिन बाद राज्यसभा में बहस हो। तिवारी ने स्पष्ट किया कि यह सामान्य चर्चा होनी चाहिए, बिना किसी प्रस्ताव के। विपक्ष ने प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग की, जिस पर सरकार ने आश्वासन दिया। संसद के दोनों सदनों में पहलगाम हमले, बिहार में मतदाता सूची की समीक्षा और अन्य मुद्दों पर हंगामे के कारण कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire