Create your Account
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक कल, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मठ ‘मणिराम छावनी’ में होने जा रही है। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले की चल रही जांच के बीच हो रही यह बैठक ट्रस्ट के भविष्य और इसके प्रशासनिक ढांचे के लिहाज से काफी निर्णायक मानी जा रही है।
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक का मुख्य एजेंडा ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर चर्चा करना है। चढ़ावे में कथित गबन का मामला सामने आने के बाद इन दोनों पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: बैठक में इस बात पर अंतिम फैसला हो सकता है कि इनके इस्तीफे स्वीकार किए जाएं या नहीं। यदि इस्तीफे मंजूर होते हैं, तो ट्रस्ट के दैनिक कामकाज को संभालने के लिए एक नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके अलावा, विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव की भूमिका को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे वरिष्ठ न्यासी
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने सभी नियमित और पदेन (ऑफिशियल) सदस्यों को इस चर्चा में शामिल होने के लिए कहा है। खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और बढ़ती उम्र के कारण यात्रा करने में असमर्थ वरिष्ठ न्यासी के. परासरन इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे।
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: बता दें, फिलहाल ट्रस्ट में 11 नियमित सदस्य हैं। ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन और दो प्रमुख इस्तीफों के बाद कई अहम पद खाली हैं। दिलचस्प बात यह है कि ट्रस्ट में अभी कोई उपाध्यक्ष भी नहीं है जो अध्यक्ष की अनुपस्थिति में बैठकों की अध्यक्षता कर सके। आज की बैठक में इन सांगठनिक कमियों को दूर करने और राम मंदिर के भविष्य के प्रबंधन ढांचे को मजबूत करने पर गंभीर मंथन होगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : प्रेमी के कहने पर मालिक के घर में की चोरी, 48 घंटे में नौकरानी और साथी गिरफ्तार
- 2. S. Sreesanth: बिना शर्त माफी मांगने के बाद एस. श्रीसंत को मिली राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाया 3 साल का बैन, क्या मैदान पर होगी वापसी ?
- 3. Raipur City News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह कल, स्पीकर डॉ रमन सिंह होंगे चीफ गेस्ट
- 4. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

