Create your Account
अयोध्या राम मंदिर उड़ाने की साजिश, शंकर बन कर छिपा था रहमान, गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार, 2 ग्रेनेड बरामद
- Pradeep Sharma
- 03 Mar, 2025
Ayodhya Ram Mandir: गुजरात एटीएस और फरीदाबाद एटीएस ने गिरफ्तार एक आतंकी से पूछताछ के बाद राम मंदिर पर आतंकी हमले का पर्दाफाश किया है। फरीदाबाद से पकड़े गए आतंकी की निशानदेही पर सुरक्षा एजेंसियों ने
चंडीगढ़/फरीदाबाद। Ayodhya Ram Mandir: गुजरात एटीएस और फरीदाबाद एटीएस ने गिरफ्तार एक आतंकी से पूछताछ के बाद राम मंदिर पर आतंकी हमले का पर्दाफाश किया है। फरीदाबाद से पकड़े गए आतंकी की निशानदेही पर सुरक्षा एजेंसियों ने दो ग्रेनेड बरामद किए हैं, जो खंडहर में छिपाए गए थे। आईबी के साथ मिलकर सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार को फरीदाबाद से आतंकी अब्दुल रहमान गिरफ्तार था। गुजरात एटीएस ने आतंकी की तस्वीर भी जारी की है।
Ayodhya Ram Mandir: ISI ने दी थी ट्रेनिंग
जानकारी के मुताबिक उसे राम मंदिर पर हमले के लिए आईएसआई ने ट्रेंड किया था। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की तरफ से उसे दो हैंड ग्रेनेड दिए गए थे, जिसे वह अयोध्या लेकर जाना चाहता था। उसने ये ग्रेनेड एक खंडहर में छिपाए थे। उसके बास से कई संदिग्ध वीडियो भी मिले हैं, जिसमें देश के बड़े धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी थी। पकड़े गए आतंकी की उम्र महज 19 साल है।
Ayodhya Ram Mandir: आरोपी अब्दुल रहमान पेशे से गोश्त विक्रेता है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक उसे दो ग्रेनेड आईएसआई के हैंडलर ने दिए थे। भारत की सुरक्षा एजेंसी एनआईए और गुजरात एटीएस की सूचना पर यह कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक जमातों में अब्दुल रहमान का आना-जाना था।
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के मिल्कीपुर का रहने वाले रहमान फरीदाबाद के पाली में शंकर के नाम से छिपा था। वह यहां एक ट्यूबवेल के कोठरे में रहता था, जिसकी मालिक की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इस गुजरात एटीएस की बड़ी कामयाबी के तौर पर देख जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी
- 2. UP Accident : एटा में भीषण हादसा : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 12 घायल
- 3. JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी, 2203 उम्मीदवार हुए सफल, इस दिन से मुख्य परीक्षा
- 4. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

