Breaking News
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Ayodhya Deepotsav 2025: रामलला के दरबार में दीप जलाकर बोले सीएम योगी- जहां कभी गोलियां चली थीं, वहां अब दीप जल रहे हैं
Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या आज लाखों दीयों की रोशनी में नहा उठी। भव्य दीपोत्सव 2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दरबार में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सरयू तट पर महाआरती में शामिल हुए। पूरा अयोध्या धाम “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।
Ayodhya Deepotsav 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क में आयोजित श्रीराम राज्याभिषेक कार्यक्रम में भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। उन्होंने कहा “जहां कभी गोलियां चली थीं, वहां अब दीप जल रहे हैं। अयोध्या अब विकास और विरासत का प्रतीक बन चुकी है। यह पूरी दुनिया के सनातन धर्मावलंबियों के लिए आस्था का केंद्र बन गया है।”
Ayodhya Deepotsav 2025: सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में “रामराज्य” की झलक दिखाई देती है। प्रदेश में गरीबों को शौचालय, घर और मुफ्त राशन की सुविधा मिली है। बीमारों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा “पहले त्योहारों के दौरान दंगे होते थे, लेकिन अब प्रदेश में कानून का राज है। अपराधी भयभीत हैं, किसान खुशहाल हैं, युवा सशक्त हैं और महिलाएं सुरक्षित हैं।”
Ayodhya Deepotsav 2025: मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा प्रदेश शांति, विकास और धार्मिक आस्था के प्रकाश में आगे बढ़ रहा है। रामलला के दरबार में दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही सरयू के तट पर 28 लाख दीपों की जगमगाहट ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। अयोध्या का हर घाट, हर गली, हर मंदिर दीपों से आलोकित हो उठा मानो त्रेता युग की झलक आज पुनः जीवंत हो उठी हो।
Ayodhya Deepotsav 2025: कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, कई सांसद, विधायक, साधु-संत, श्रद्धालु और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। दीपों की उजास से जगमग हुई अयोध्या ने इस बार भी दुनिया को शांति, आस्था और प्रकाश का संदेश दिया।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : कांस्टेबल की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, शीतल ठाकुर की सफलता का जश्न, नगर में हुआ भव्य स्वागत
- 2. CG News: साय सरकार के नए बजट की तैयारी शुरू, वित्त विभाग ने सभी विभागों से मांगी योजनाओं की क्रियान्वयन रिपोर्ट, 10 दिसंबर से विभागवार चर्चा
- 3. December Supermoon 2025: आसमान में नज़र आ रहा साल का आखरी सुपरमून, चांस न करें मिस
- 4. MINI Convertible Launched: भारत में लॉन्च हुई नई जनरेशन की MINI Convertible, 18 सेकंड में खुलेगा सॉफ्ट-टॉप रूफ, जानें इसकी कीमत और परफॉर्मेंस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

