Top
Begin typing your search above and press enter to search.

इतने अक्टूबर को आएगी Tesla Roadster, 1,000 KM की रेंज और 400 KM/H से ज्यादा स्पीड, जानें इसके और भी कई दमदार फीचर्स

कंपनी ने 2020 में डिलीवरी शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद कार की लॉन्च टाइमलाइन कई बार आगे बढ़ी।

इतने अक्टूबर को आएगी Tesla Roadster, 1,000 KM की रेंज और 400 KM/H से ज्यादा स्पीड, जानें इसके और भी कई दमदार फीचर्स
X

ऑटोमोबाइल डेस्क: Tesla की दूसरी जनरेशन Roadster का करीब 9 साल से इंतजार हो रहा है। अब कंपनी ने आखिरकार इसकी पेशकश की तारीख तय कर दी है। Tesla 1 अक्टूबर 2026 को नई Roadster से पर्दा उठाएगी। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘Go for launch’ मैसेज के साथ ‘10.01’ वाला टीजर जारी किया है। यह कार का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल बताया जा रहा है।

2017 में दिखाया था कॉन्सेप्ट

Tesla ने Roadster को पहली बार नवंबर 2017 में पेश किया था। उस समय इसे हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के तौर पर दिखाया गया था। कंपनी ने 2020 में डिलीवरी शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद कार की लॉन्च टाइमलाइन कई बार आगे बढ़ी।

1,000 KM तक की रेंज का दावा

कंपनी ने शुरुआती कॉन्सेप्ट के लिए एक चार्ज में 620 मील यानी करीब 998 किलोमीटर की रेंज का दावा किया था। Tesla की वेबसाइट पर फिलहाल करीब 1,000 किलोमीटर की रेंज दिखाई गई है। हालांकि, 1 अक्टूबर को पेश होने वाली कार के फाइनल स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं।

400 KM/H से ज्यादा हो सकती है स्पीड

2017 में Tesla ने Roadster की 0-60 मील प्रति घंटे की रफ्तार 1.9 सेकंड में पहुंचने का दावा किया था। इसकी टॉप स्पीड 250 मील प्रति घंटे यानी 402 KM/H से ज्यादा बताई गई थी। वेबसाइट पर फिलहाल 0-100 KM/H की रफ्तार 2.1 सेकंड और टॉप स्पीड 400 KM/H से ज्यादा दिखाई गई है।

SpaceX थ्रस्टर पैकेज पर भी नजर

टीजर में कार के पीछे चार नोजल दिखाई दे रहे हैं। इन्हें SpaceX से जुड़े रॉकेट थ्रस्टर पैकेज का संकेत माना जा रहा है। एलन मस्क पहले इस फीचर से बेहतर एक्सेलरेशन और कॉर्नरिंग की बात कर चुके हैं। हालांकि, यह सामान्य मॉडल में मिलेगा या किसी खास वर्जन में, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बुकिंग के लिए देना होगा 38,000 GBP

Tesla के मुताबिक Roadster को 38,000 GBP देकर रिजर्व किया जा सकता है। कार को वाको, टेक्सास में पेश किया जाएगा। कंपनी ने रिजर्वेशन कराने वाले ग्राहकों को इवेंट में आमंत्रित किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire